Yogi Adityanath Diet: ये है योगी आदित्यनाथ की फेवरेट ड्रिंक्स, रोज नाश्ते में करते हैं इस चीज का सेवन

S

PC: Patrika News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 52 साल के हैं लेकिन फिर भी बेहद ही ऊर्जावान है। लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता संभाल रहे योगी आदित्यनाथ बेहद ही अनुशासित जीवन जीते हैं और एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो  करते हैं। वह सुबह  जल्दी उठते हैं, समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि खाने में सीएम योगी को खाने में क्या पसंद है और किस तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना पसंद करते हैं।

जीते हैं सादा जीवन लेकिन अनुशासन के साथ

योगी आदित्यनाथ सादा जीवन जीते हैं, जो उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। वह सुबह 3 बजे जाग जाते हैं। प्रातः: 4 से 5 बजे के बीच वे योग करते हैं। इसके बाद योगी स्नान करके पूजा-अर्चना करते हैं।

सुबह  पीते हैं ये ड्रिंक


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योगी आदित्यनाथ सुबह उठते ही सबसे पहले तुलसी का काढ़ा पीते हैं। नाश्ते में छाछ पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा रात में अगर वह डिनर स्किप करते हैं तो दूध पीते हैं। 

नाश्ते में क्या खाना पसंद करते हैं सीएम योगी


योगी 9 बजे तक नाश्ता कर लेते हैं। नाश्ते में उन्हें दलिया खाना पसंद है। वह मौसमी फल, उबले चने और मूंग खाना पसंद करते हैं।  

किन चीजों से करते हैं परहेज


सीएम योगी शाकाहारी हैं। वह मांसाहार या प्याज-लहसुन आदि से बने व्यंजन छूते तक नहीं हैं। फलों में उन्हें पपीता पसंद हैं।  

From Around the web