Yellow teeth : रोजाना की 6 आदतें जो आपके दांतों को बना सकती है पीला, क्लिक कर जानें

PC: Maiden Lane Dental
सभी चाहते हैं कि उनके दांत एकदम सफेद हो। इस से मुस्कान भी बेहद खूबसूरत लगती है। लेकिन बहुत से लोग पीले दांतों की समस्या से परेशान रहते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पीले दांतों के आखिर क्या क्या कारण हो सकते हैं?
1. बुढ़ापा: आमतौर पर, उम्र के साथ दांतों की बाहरी परत, इनेमल, पतली हो जाती है। नतीजतन, दांत पीले होने लगते हैं।
2. कुछ खाद्य पदार्थ: कॉफी, चाय, शराब, गुटखा और रेड वाइन जैसे कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से दांतों पर पीले दाग पड़ जाते हैं।
3. धूम्रपान: अत्यधिक धूम्रपान से दांतों पर पीले दाग बढ़ जाते हैं। फिर दांत जल्द ही खराब हो जाते हैं।
4. उचित देखभाल का अभाव: अगर दांतों की ठीक से सफाई न की जाए तो वे पीले होने लगते हैं। इसलिए दिन में दो बार अपने दांतों को ब्रश करें।
5. दवाओं का प्रभाव: बहुत अधिक एंटीबायोटिक दवाएं लेने से दांतों के पीले होने की संभावना अधिक होती है।
6. आनुवंशिक कारण: कुछ लोगों के दांत शुरू से ही पीले होते हैं। इसका मुख्य कारण आनुवंशिकी है। ऐसे लोगों के दांत सफेद नहीं होते।
7. विटामिन की कमी: विटामिन डी और सी की कमी से दांत पीले होते हैं। इसे रोकने के लिए अपने आहार में इन 2 विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अधिक शामिल करें।