Health- सर्दियों में क्यों खाना चाहिए पिस्ता, जानिए 6 आश्चर्यजनक फायदे

पिस्ता

सर्दियों में पिस्ता खाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसका रोजाना सेवन करने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। पिस्ता संतृप्त फैटी एसिड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड, लिनोलिक एसिड, प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर में समृद्ध हैं। 

पिस्ता


जानिए कैसे पिस्ता आपके लिए फायदेमंद है- वजन घटाने के लिए पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करें। इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं। इससे जंक फूड खाने की इच्छा कम होगी। पिस्ता पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन से भरपूर होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 
एनीमिया को दूर करता है- पिस्ता में विटामिन बी6 होता है जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को भी ठीक करता है। 

पिस्ता


आंखों के स्वास्थ्य के लिए- आंखों की सेहत के लिए भी पिस्ता का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जोक्सैथिन आंखों के लिए अच्छे होते हैं। इससे आंखों की चमक बढ़ाने में मदद मिलती है।
मधुमेह में लाभकारी- मधुमेह रोगियों के लिए भी पिस्ता का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पिस्ता में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो मधुमेह को कम करने में मदद करता है।
दिल के लिए बेहतर- पिस्ता में मौजूद पोषक तत्व आपको हृदय रोग से बचाते हैं। इसे खाने से लिपोप्रोटीन का घनत्व कम होता है जिससे हृदय संबंधी रोग दूर होते हैं। 

From Around the web