WhatsApp का नया जादू: बिना सुने ही पढ़ें लंबे वॉइस मैसेज, जानें चालू करने की सीक्रेट सेटिंग
Oct 2, 2026, 14:58 IST

PC: Hindustan
क्या आपको भी भीड़-भाड़ में या मीटिंग के दौरान वॉट्सऐप पर लंबे-लंबे वॉइस नोट्स आते हैं, जिन्हें आप तुरंत नहीं सुन पाते? अब इस समस्या का समाधान वॉट्सऐप ने खुद दे दिया है। नए 'Voice Message Transcribe' फीचर की मदद से आप किसी भी ऑडियो मैसेज को तुरंत टेक्स्ट (लिखित संदेश) में बदल सकते हैं।
कैसे काम करता है यह फीचर?
अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।
Settings > Chats में जाएं।
'Voice Message Transcripts' के विकल्प को ढूंढकर उसे ON कर दें।
अपनी पसंदीदा भाषा (जैसे हिंदी या अंग्रेजी) चुनें।
अब जब भी कोई आपको वॉइस नोट भेजेगा, उस ऑडियो के ठीक नीचे उसका लिखित मैसेज (Text) दिखने लगेगा!
