WhatsApp Tech Tip: भेजे गए मैसेज में हो गई है गलती? डिलीट करने की बजाय ऐसे करें आसानी से एडिट

E

PC: AAJ TAK

व्हाट्सएप पर चैटिंग करते वक्त अक्सर टाइपिंग मिस्टेक हो जाती है या कई बार हम गुस्से या जल्दबाजी में कुछ ऐसा लिख देते हैं जो बाद में बदलना पड़ता है। पहले ऐसी गलती सुधारने के लिए पूरा मैसेज डिलीट करके दोबारा टाइप करना पड़ता था, लेकिन व्हाट्सएप के 'Edit Message' फीचर ने इस झंझट को पूरी तरह खत्म कर दिया है। आइए जानते हैं कि आप भेजे गए मैसेज को बिना डिलीट किए कैसे एडिट कर सकते हैं।

भेजे गए मैसेज को एडिट करने का आसान तरीका 

अपने फोन में WhatsApp खोलें और उस चैट पर जाएं जिसमें आपने गलत मैसेज भेजा है।

उस गलत मैसेज पर अपनी उंगली को थोड़ी देर दबाकर रखें (Long Press करें)।

मैसेज सेलेक्ट होने के बाद ऊपर या नीचे आने वाले मेनू (या तीन डॉट्स / More Options) पर क्लिक करें।

वहां आपको 'Edit' (संपादित करें) का विकल्प मिल जाएगा, उस पर टैप करें।

अब मैसेज बॉक्स में आपका वही पुराना मैसेज खुलकर आ जाएगा, उसमें जो सुधार करना है उसे ठीक करें।

इसके बाद टिक (✔) या सेंड बटन पर क्लिक कर दें। आपका मैसेज अपडेट हो जाएगा।

From Around the web