WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आया धांसू फीचर, एक पल में ऐसे करें सामने वाले को इम्प्रेस

S

WhatsApp हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की एक ज़रूरी ज़रूरत है। इसमें कई ज़रूरी काम के मैसेज होते हैं, आप आसानी से एक देश से दूसरे देश में वीडियो कॉल कर सकते हैं, स्टेटस लगाकर विश कर सकते हैं। स्टेटस में उस व्यक्ति का ज़िक्र भी कर सकते हैं, ज़रूरी PDF सेव कर सकते हैं। इसमें WhatsApp यूज़र्स और iPhone यूज़र्स के लिए एक खास फ़ीचर लाया गया है।

अगर आप किसी व्यक्ति से चैट कर रहे हैं और आप शब्दों की जगह इमोजी के ज़रिए कुछ बातें बताना चाहते हैं। Meta Platforms के मालिकाना हक वाला WhatsApp, iPhone यूज़र्स के लिए Sticker Suggestion फ़ीचर लाया है। इसमें जब यूज़र चैट करते समय कोई भी इमोजी टाइप करता है, तो उससे जुड़े स्टिकर अपने आप स्क्रीन पर आ जाते हैं। यूज़र को इसमें से मनचाहा स्टिकर चुनकर एक बार टैप करना होता है और यह तुरंत चैट पर भेज दिया जाता है। इससे चैटिंग तेज़ और मज़ेदार हो जाएगी।

WhatsApp के इस फ़ीचर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। सबसे पहले iPhone पर WhatsApp खोलें और किसी भी व्यक्ति की चैट खोलें। फिर, जब आप चैट करते समय कोई भी इमोजी या एक्सप्रेशन टाइप करेंगे, तो ऊपर स्टिकर सजेशन दिखाई देंगे। अपनी पसंद का स्टिकर चुनकर और उस पर टैप करके, आप उसे तुरंत भेज सकते हैं।

नए अपडेट ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, यह फ़ीचर अभी WhatsApp के लेटेस्ट वर्शन iOS 26.8.76 में अवेलेबल है। अगर आपको अभी भी यह फ़ीचर नहीं दिख रहा है, तो iPhone यूज़र्स को App Store पर जाकर WhatsApp अपडेट करना होगा। हालांकि यह अपडेट अभी सिर्फ़ iOS यूज़र्स के लिए अवेलेबल है, लेकिन उम्मीद है कि Android यूज़र्स को भी यह फ़ीचर जल्द ही मिल जाएगा।

ज़रूरी बात यह है कि WhatsApp सिर्फ़ वही स्टिकर सजेस्ट करेगा जो आपकी स्टिकर लाइब्रेरी में पहले से सेव हैं। अगर आप नए स्टिकर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप स्टिकर आइकन पर जाकर '+' बटन पर टैप करके नए स्टिकर पैक डाउनलोड कर सकते हैं।

From Around the web