WhatsApp Hack: फोन में नंबर सेव किए बिना सेकंडों में भेजें मैसेज! जानें आसान तरीका

PC: India tv hindi
WhatsApp पर किसी नए नंबर पर मैसेज भेजने के लिए अक्सर हमें पहले उस नंबर को अपने फोन में सेव (Save) करना पड़ता है। इससे कॉन्टैक्ट लिस्ट अनावश्यक रूप से भर जाती है और प्राइवेसी का भी खतरा रहता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना नंबर सेव किए भी आप सीधे WhatsApp पर मैसेज भेज सकते हैं।
आइए जानते हैं इसका तरीका:
'Message Yourself फीचर का उपयोग करें
यह तरीका सबसे सुरक्षित और सीधा है, जिसके लिए किसी बाहरी ऐप की जरूरत नहीं पड़ती:
अपने फोन में WhatsApp खोलें।
चैट लिस्ट में नीचे दिए गए New Chat आइकॉन पर टैप करें।
सबसे ऊपर दिख रहे अपने नाम "Message Yourself" (या You) वाली चैट को खोलें।
अब जिस अनजान नंबर पर मैसेज भेजना है, उसे यहाँ टाइप करके खुद को सेंड (Send) कर दें।
मैसेज भेजने के बाद उस नीले रंग के नंबर पर टैप करें।
आपको "Chat with [Number]" का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करते ही उस व्यक्ति की चैट विंडो खुल जाएगी।
