Video: प्याज काटते समय आँखों से आ रहे थे आंसू, महिला ने ढूंढ निकाला ऐसा समाधान, जिसे देख आप खुद को हँसे बिना नहीं रोक पाएंगे

d

प्याज काटते समय आँखों से आंसू आना आम है। ऐसे में इस से बचने के लिए एक महिला ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला।  प्याज काटने से पहले उसने अपनी आंखों पर सेलोटेप का एक बड़ा और मोटा टुकड़ा चिपका लिया। फिर उसने चाकू हाथ में लिया और प्याज काटने लगी। ये  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो  रहा है। 

इंस्टाग्राम पेज पर 'comedygl9' नामक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में एक महिला राजपूती पोषक पहने हुए जमीन पर बैठी हुई दिखाई दे रही है। उसने सिर पर दुपट्टा पहना हुआ है। उसने सेलोटेप का एक बड़ा टुकड़ा निकाला और उसे अपने सिर के चारों ओर एक ओर से दूसरी ओर चिपका लिया। फिर उसने चाकू हाथ में लिया और प्याज काटने लगी।

उसने जल्दी से प्याज छील लिया। लेकिन उसकी आँखों से आँसू की एक बूँद भी नहीं गिरी। दरअसल, इसीलिए उसने अपनी आंखों पर सेलोटेप लपेटा था। गृहिणी की यह हरकत देखकर नेटीजन्स हंसने लगे। एक नेटिजन ने लिखा, "कितनी शानदार महिला है!" उन्होंने आंखों की जलन से राहत पाने के लिए एक सरल उपाय ढूंढ निकाला। लोग वीडियो को देख कर हैरान है। 

From Around the web