Vi Recharge Plan: यूज़र्स के लिए खुशखबरी! कंपनी ने 4 नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान किए लॉन्च, जानें क्या है कीमत?

f

PC: GOOGLE

इंडियन टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने यूज़र्स को सरप्राइज़ दिया है। कंपनी ने 4 नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ये नए रिचार्ज प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के हाल ही में जारी ऑर्डर्स को मानते हुए लॉन्च किए हैं। कंपनी ने नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान्स को अपनी वेबसाइट पर लाइव भी कर दिया है। इसमें सबसे सस्ता वॉइस-ओनली पैक Rs 179 का है। जबकि सबसे महंगा वॉइस-ओनली पैक Rs 206 का है।

Vi ने पेश किए नए वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान

Rs 179 प्लान

कंपनी का लॉन्च किया गया सबसे सस्ता वॉइस-ओनली रिचार्ज प्लान Rs 179 का है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, 25 दिन की वैलिडिटी और कुल 300 SMS मिलेंगे। इसमें Vi Movies and TV ऐप का एक्सेस भी मिलेगा, जिसके ज़रिए सब्सक्राइबर्स फ्री में कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंगे।

Rs 189 प्लान
दूसरे रिचार्ज प्लान की कीमत Rs 189 है। इसमें कस्टमर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS का बेनिफिट मिलेगा। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी के इस प्लान में Vi Movies and TV ऐप का एक्सेस नहीं मिलता है।

203 रुपये का प्लान
तीसरे रिचार्ज प्लान की कीमत 203 रुपये है। इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की है। कंपनी के इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS कोटा दिया जाता है।

206 रुपये का प्लान
Vi का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान 206 रुपये का है। इसमें पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS कोटा मिलेगा। 189 रुपये और 203 रुपये के पैक की तरह, 206 रुपये के पैक में भी ‘Vi Movies & TV’ ऐप का एक्सेस नहीं मिलता है।

TRAI ने हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ़ वॉयस वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च करने का आदेश दिया था। जिसमें डेटा शामिल नहीं होगा। TRAI के इस आदेश के बाद अब टेलीकॉम कंपनियों ने सिर्फ़ वॉयस वाले रिचार्ज प्लान लॉन्च करना शुरू कर दिया है।

From Around the web