Vastu tips : इस जगह शीशा लगाकर आप भी बदल सकते है अपनी तकदीर !

आज वास्तु शास्त्र में जानिए घर के डाइनिंग एरिया में शीशा लगाना शुभ होता है या अशुभ। इसका घर पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है?
बता दे की, घर एक ऐसी जगह है जहां इंसान जब दिन भर काम करके घर लौटता है तो उसे बहुत सुकून मिलता है। घर का सामान और घर के लोग आपकी सारी थकान पल भर में दूर कर देते हैं।
मगर क्या होगा यदि आप घर लौटते हैं और आपको वह आराम और अपनापन नहीं मिलता है? क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज का अपना स्थान होता है। ऐसे घरों में लगे शीशों का भी अपना एक अलग स्थान होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आज के दौर में लोग अपने घरों को खूबसूरत शीशों से सजाते हैं। आज हम आपको डाइनिंग एरिया में आईना लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं। डाइनिंग रूम में शीशा रखना बहुत अच्छा माना जाता है। यदि यह आकार में बड़ा हो तो और भी अच्छा माना जाता है। डाइनिंग एरिया की दीवार पर लगे बड़े-बड़े शीशे ऊर्जा के अद्भुत स्रोत हैं।