Vastu tips : अगर आपको लगातार हो रहा है आर्थिक नुकसान तो क्या करें?
May 11, 2023, 10:07 IST

आप यदि पैसे नहीं बचा पा रहे हैं या लगातार आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं तो आपके वास्तु में दोष इसका एक कारण हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा होती है और यदि इस दिशा में भारी सामान रखा जाए या इस स्थान पर बहुत अधिक गंदगी हो तो आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर मुनाफे और बिजनेस ग्रोथ पर भी पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, ईशान कोण में हर समय अंधेरा रहने पर परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। इस दिशा में हमेशा रोशनी रखनी चाहिए।
बता दे की, दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दरवाजा या तिजोरी रखने से धन और जीवन की हानि होती है।