Vastu tips : बिजनेस में घाटे से हैं परेशान? लाभ के लिए यह रंग दक्षिण-पूर्व दिशा में करवाएं>

Vastu tips : बिजनेस में घाटे से हैं परेशान? लाभ के लिए यह रंग दक्षिण-पूर्व दिशा में करवाएं

gf

आज जानिए क्या वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्व दिशा में काले रंग का प्रयोग किया जा सकता है। काला तत्व जल है। जल लकड़ी का पोषक है। बता दे की, दक्षिण-पूर्व दिशा में कुछ काला रंग करवाने से दक्षिण-पूर्व से जुड़े तत्वों को मदद मिलेगी।

t

अगर जीवन में कारोबार ठप हो गया हो, विकास नहीं हो रहा हो और बड़ी बेटी परेशान हो, कमर या कूल्हे में कोई समस्या हो तो दक्षिण-पूर्व दिशा के बिल्कुल निचले हिस्से में थोड़ा काला रंग करवा लें। आपको काम पूरा करने में मदद मिल सकती है. इसमें सुधार होने लगता है.

 yrt

क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग लग सकता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आग और लकड़ी एक दूसरे पर निर्भर प्रतीत होते हैं, मगर दोनों के बीच एकमात्र सत्य यह है कि आग लकड़ी को जलाती है। इसलिए यदि हम आग्नेय कोण में लाल रंग का प्रयोग करेंगे तो आग्नेय कोण से संबंधित तत्व यानी व्यापार और विकास, बड़ी बेटी का जीवन सभी प्रभावित होंगे और लाल रंग की दिशा से संबंधित तत्व खर्च होंगे।

yr

लाल रंग की दिशा दक्षिण है, जो यश और कीर्ति से संबंधित है, मंझली पुत्री से संबंधित है, आंखों से संबंधित है। अतः आग्नेय कोण के तत्व, व्यापार एवं विकास, प्रसिद्धि प्राप्ति के लिए किये गये प्रयास में बाधा आयेगी।

From Around the web