Vastu tips : एकाग्रता बढ़ाने के लिए बच्चों के स्टडी रूम में करवाए ये रंग

आज वास्तु शास्त्र में जानिए स्टडी रूम में सही रंग के चुनाव के बारे में। अध्ययन कक्ष वह स्थान है जहाँ हम बिना किसी शोर-शराबे के शांतिपूर्वक अध्ययन कर सकते हैं। इसके लिए स्टडी रूम का वातावरण अच्छा और शांत होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बच्चों के कमरे में सही रंग का चुनाव करते समय अन्य चीजों की तरह ही वास्तु दोषों पर भी विचार करना चाहिए, क्योंकि रंग उस जगह के वातावरण को निर्धारित करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, बच्चों के स्टडी रूम में क्रीम रंग, हल्का बैंगनी, हल्का हरा, आसमानी नीला, हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग लेना बेहतर होता है। बता दे की, पीला विद्या का रंग है और हरा ज्ञान के देवता का रंग है। स्टडी रूम के लिए इन रंगों का चुनाव करने से बच्चे की बौद्धिक क्षमता बढ़ती है, उसका विवेक मजबूत होता है और स्मरण शक्ति तेज होती है।
जिसके साथ ही स्टडी रूम के लिए तस्वीरों का चुनाव करते समय भी काफी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आप जिस तरह की तस्वीरें वहां लगाएंगे, बच्चे का मन भी उसी हिसाब से पढ़ाई में लगेगा।