Vastu tips : निरंतर तरक्की पाने के लिए ईशान कोण के फर्श पर लगाएं इस रंग का मार्बल
Jun 12, 2023, 11:24 IST

आज वास्तु शास्त्र में जानिए उत्तर-पूर्व दिशा में फर्श के रंग के बारे में। वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व दिशा के साथ-साथ पश्चिम दिशा में भी फर्श के लिए सफेद रंग के मार्बल का चुनाव करना बेहतर विकल्प होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का मार्बल लगाने से न सिर्फ उस दिशा से संबंधित वास्तु लाभ होता है, बल्कि जीवन में कोई बाधा नहीं आती और घर के सदस्य लगातार उन्नति के शिखर पर पहुंचते हैं।
बता दे की, इससे सबके हाथों में ताकत बनी रहती है और आप बिना किसी की मदद के अपना काम पूरा करने की क्षमता रखते हैं।
जिसके अलावा उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का मार्बल लगाने से घर के छोटे बेटे को सबसे ज्यादा फायदा और उसके काम को मिलता है।