Vastu tips : उत्तर-पूर्व दिशा में अंधेरा होने से परिवार में हो सकते हैं मतभेद !
Jun 1, 2023, 11:26 IST

बहुत मेहनत करने के बाद भी कई बार पैसा टिकता नहीं है ऐसा किसी वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा होती है और यदि इस दिशा में भारी सामान रखा हो या इस स्थान पर बहुत अधिक गंदगी हो तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में धन आगमन की गति धीमी हो जाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यदि उत्तर-पूर्व दिशा में हर समय अंधेरा रहता है तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। इसलिए इस दिशा में हमेशा रोशनी रखनी चाहिए।
इसी तरह दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। बता दे की, इस दिशा में द्वार या तिजोरी रखने से धन और जीवन की हानि होने वाली है। आशा है कि इन वास्तु टिप्स को अपनाने से आपको अवश्य ही लाभ होगा।