Vastu tips : घर में लगाएं मनी प्लांट, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
May 22, 2023, 09:58 IST

आज वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के बारे में। घर में सजावट के लिए कई पेड़-पौधे लगाए जाते हैं, मगर कुछ पेड़-पौधे सजावट के लिए अच्छे होते हैं और घर में सुख-समृद्धि लाते हैं। ऐसे पौधे का एक उदाहरण मनी प्लांट है।
बता दे की, इस पौधे को आपने ज्यादातर घरों में देखा होगा। बेलों वाला यह पौधा हरे रंग का होता है। मनी प्लांट का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की आमद बढ़ती है।
मनी प्लांट का पौधा वास्तु के साथ-साथ इंटीरियर की दृष्टि से भी बहुत अच्छा होता है। मनी प्लांट सिर्फ धन ही नहीं बढ़ाता बल्कि रिश्तों में भी मिठास लाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आप इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी रख सकते हैं। आप चाहें तो इसे गमले में भी लगा सकते हैं, नहीं तो बोतल में भी लगा सकते हैं।