Vastu tips : कभी भी रसोईघर के पास नहीं रखना चाहिए झाड़ू और पोछा

आज वास्तु शास्त्र में जानिए किचन में क्यों नहीं रखना चाहिए झाड़ू-पोंछा, आखिर ऐसा करने से घर में क्या परेशानियां आ सकती हैं? बता दे की, घर हर किसी के लिए बहुत खास होता है। मगर हर घर में जो एक सबसे खास जगह होती है वो होती है उस घर की रसोई। घर में रसोई का बहुत महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें किचन से दूर रखना घर में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर होता है।
मगर कई बार पूरे घर की सफाई करना संभव नहीं हो पाता है। मगर एक बात का ध्यान रखना होगा. भले ही पूरा घर साफ-सुथरा न हो, मगर रसोई के आसपास साफ-सफाई की चीजें नहीं रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि रसोईघर में झाड़ू-पोंछा नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में अन्न की कमी हो सकती है। क्योंकि झाड़ू-पोंछे का संबंध गंदगी से होता है और इन चीजों को किचन में रखने का मतलब है गंदगी को वहीं रखना। रसोई में खाना बनता और खाया जाता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, किचन में झाड़ू-पोंछा रखने से घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए घर में भोजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए इन दोनों चीजों को रसोई से दूर रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी रसोई तो साफ रहेगी ही साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहेगी।