Vastu tips : कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं टिकता पैसा? तो अपनाएं ये उपाय !
Updated: Aug 12, 2023, 15:37 IST

आज वास्तु शास्त्र में जानिए कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप जीवन में आने वाली छोटी-मोटी परेशानियों से बच सकते हैं। बता दे की, कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी पैसा नहीं टिकता तो इसका कारण कोई वास्तु भी हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा है और यदि इस दिशा में भारी सामान रखा जाए या इस स्थान पर बहुत अधिक गंदगी हो तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में धन आगमन की गति धीमी हो जाती है।
बता दे की, यदि उत्तर-पूर्व दिशा में हर समय अंधेरा रहेगा तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। इस दिशा में हमेशा रोशनी होनी चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में दरवाजा या तिजोरी रखने से धन और आयु संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।