Vastu tips : घर की इस दिशा में खिड़की बनाने से होता है लाभ !
Updated: Aug 7, 2023, 15:22 IST

वास्तु शास्त्र के मुताबिक खिड़कियों के लिए सभी दिशाओं में से सबसे अच्छी दिशा पूर्व दिशा मानी जाती है। अपने घर या ऑफिस की पूर्व दिशा में खिड़की बनाने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और उनकी रोशनी सबसे पहले आपके घर पर पड़ती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इस दिशा में खिड़की बनाने से घर में रहने वाले लोगों का मान-सम्मान बढ़ता है और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
किस दिशा में खिड़कियां रखना अच्छा होता है और किस दिशा में नहीं। घर, फ्लैट, ऑफिस या बिल्डिंग हर जगह खिड़कियों के लिए पूर्व, उत्तर और पश्चिम दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।
बता दे की,इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। लेकिन खिड़की कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं बनानी चाहिए।