Vastu tips : जानिए घर में शंख रखने के फायदों के बारे में !

हिंदू घरों में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। बता दे की,हमारे शास्त्रों में शंख का हमेशा से ही बहुत महत्व रहा है। किसी भी अच्छे काम की शुरुआत शंख बजाकर की जाती थी। शंख में देवताओं का वास होता है। इसके मध्य में वरुण देव, पृष्ठ भाग में ब्रह्मा जी और अग्र भाग में गंगा और सरस्वती का निवास माना जाता है।
वास्तु के अनुसार शंख रखने के फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, घर में शंख रखने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है, साथ ही धन और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है तो उस कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। शंख आमतौर पर तीन प्रकार के होते हैं- दक्षिणावृत्ति शंख, मध्यावृत्ति शंख और वामावृत्ति शंख।
जो शंख दाहिने हाथ से पकड़ा जाता है उसे दक्षिणावृत्ति शंख कहा जाता है। जिस शंख का मुंह बीच में खुलता है उसे मध्यावृत्ति शंख कहते हैं और जिस शंख को बाएं हाथ से पकड़ा जाता है उसे वामावृत्ति शंख कहते हैं। इनमें से दक्षिणावृत्ति शंख को लक्ष्मी का कारक माना जाता है। इसे घर में रखने से धन में समृद्धि आती है।
शंख के स्वास्थ्य लाभ
बता दे की,शंख बजाने से सकारात्मकता फैलती है, तनाव दूर होता है। यदि आपको हाई बीपी है तो शंख बजाने से भी राहत मिलती है, इतना ही नहीं इससे पेट की एक्सरसाइज होती है और अगर आपको गैस की समस्या है तो वह भी दूर हो जाती है। शंख बजाने से हृदय मजबूत होता है।