Vastu tips : जानिए क्यों पश्चिम दिशा में सिर करके सोना माना जाता है अशुभ !

वास्तु शास्त्र के मुताबिक दिशा में सोने से आप जिस ऊर्जा से जागते हैं उसमें बहुत अंतर आ सकता है। अपने उत्तर और दक्षिण दिशा में सिर करके सोने के फायदे और नुकसान जाने।
आइए आज अन्य दो दिशाओं- पूर्व और पश्चिम की बात करते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा होता है, वहीं पश्चिम दिशा में सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पूर्व दिशा में सिर करके सोना स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। जैसे सूर्य पूर्व में उदय होता है और उसकी पहली किरण भी पूर्व में दिखाई देती है, पूर्व दिशा में सिर करके सोने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आप पूरे दिन ऊर्जावान बने रहते हैं।
पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से इसका उल्टा होता है जिससे शरीर में आलस्य बना रहता है। बता दे की, यह आपके मस्तिष्क को भी ठीक से काम नहीं करने देता क्योंकि गति के साथ काम करने के लिए ऊर्जा पर्याप्त नहीं होती है।