Vastu tips : जानिए क्यों घर में कभी भी नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़ !

आज वास्तु शास्त्र में घर में पेड़ लगाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानिए। घर में कभी भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे कई तरह की परेशानियां आती हैं।
बता दे की, पीपल के पेड़ की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसमें देवताओं का वास होता है, मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे उचित नहीं माना जाता है। घर में पीपल के पेड़ को नहीं उगने देना चाहिए। अगर यह स्वाभाविक रूप से बढ़ता है, तो इसे सावधानी से उखाड़ना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ का स्थान बदलना बेहतर माना जाता है। अगर घर में पीपल का वृक्ष हो तो परिवार के सदस्यों को प्रतिदिन कष्टों का सामना करना पड़ता है और यह उनकी उन्नति में बाधक का काम करता है।
पीपल के पेड़ को नहीं उखाड़ना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है, यदि किसी विशेष परिस्थिति में इसे काटना पड़े तो पहले इसकी पूजा करें। रविवार के दिन ही इसकी तुड़ाई करनी चाहिए।