Vastu tips : जानिए क्यों घर में पिरामिड रखना होता है शुभ !

आज वास्तु शास्त्र में जानिए की पिरामिड आपके लिए कितना काफी फायदेमंद हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पिरामिड होना अच्छा माना जाता है। बता दे की, घर में पिरामिड रखने से घर के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है और समृद्धि बनी रहती है। पिरामिड को ऐसी जगह लगाएं जहां घर के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हों।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पिरामिड अपने आप में बहुत ऊर्जा रखता है इसलिए थका हुआ आदमी कुछ देर पिरामिड के पास या पिरामिड के आकार की जगह जैसे कि मंदिर में बैठ जाए तो उसकी थकान दूर हो जाती है और पिरामिड मन में कंपन उत्पन्न करता है। और शरीर को एक नई शक्ति देकर एकाग्रता बढ़ाता है।
चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड घर में रखना सबसे अच्छा माना जाता है, यदि आप इतना महंगा पिरामिड नहीं खरीद सकते हैं, तो आप लकड़ी का बना पिरामिड भी रख सकते हैं, मगर कभी भी लोहे, एल्युमीनियम या प्लास्टिक का पिरामिड न रखें। पिरामिड की तस्वीर भी न लगाएं, क्योंकि इससे मदद नहीं मिलेगी।