Vastu tips : जानिए क्यों, उत्तर दिशा में रखनी चाहिए काले रंग की चीजें?

आज वास्तु शास्त्र में जानिए काले रंग से जुड़ी बातों के बारे में। अगर आप घर में काला कुत्ता पालना चाहते हैं या उसके लिए छोटा कुत्ता घर बनाना चाहते हैं तो जानिए किस दिशा में बनाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक काले रंग से संबंधित चीजें घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए, कुत्ते का घर भी उत्तर दिशा में बनाना चाहिए। बता दे की, उत्तर दिशा में काले रंग की वस्तु रखने से किसी प्रकार का भय नहीं रहता है। जिसके अलावा आपको कान की समस्या से निजात मिलेगी और आप दूसरों की बात ध्यान से सुन पाएंगे।
यदि आपके घर में काले रंग से संबंधित कोई चीज उपलब्ध नहीं है तो आप उत्तर दिशा की दीवार पर काला रंग करवा सकते हैं, इससे आपको वास्तु के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, काले रंग का संबंध जल से है और जल की दिशा भी उत्तर दिशा है। अच्छे परिणाम के लिए उत्तर दिशा में जल का पात्र रखना चाहिए।