Vastu tips : जानिए घर में शॉवर और वॉशबेसिन लगाने की कोनसी दिशा है सही?
आज वास्तु शास्त्र में जानें घर में इस्तेमाल होने वाले पानी के नल, शॉवर, वॉशबेसिन और गीजर को सही दिशा में लगाने का महत्व। पानी या पानी से जुड़ी ये सभी चीजें हमारी दिनचर्या में अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए अगर इसे सही दिशा में न लगाया जाए तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पानी का नल और शॉवर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वॉशबेसिन भी उत्तर या ईशान कोण में होना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, गीजर घर या बाथरूम के आग्नेय कोण पर होना चाहिए। नहाने के लिए उपयोग में आने वाले बाथटब को भी आप उत्तर या ईशान कोण में रख सकते हैं। घर से पानी की निकासी की व्यवस्था उत्तर दिशा में करनी चाहिए।
पानी का नल और शॉवर इस्तेमाल के बाद ठीक से बंद कर देना चाहिए। यदि इसमें से पानी टपकता है तो घर में पैसों से जुड़ी परेशानियां होती हैं और कई तरह की हानि होती है।