Vastu tips : जानिए पानी की टंकी रखने के लिए कौन सी दिशा मानी जाती है शुभ !
Updated: Aug 16, 2023, 15:47 IST

आज के वास्तु शास्त्र में जानिए की आपको पानी की टंकी के स्थान और उसे बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातों के बारे में बताएंगे। होटल हो या घर, पानी की टंकी बहुत सावधानी से बनानी चाहिए।
अगर आप भूमिगत जल भण्डार रखना चाहते हैं तो उत्तर-पूर्व कोने का चयन करना अच्छा रहता है। बता दे की, दिशा को साफ-सुथरा रखना न भूलें। सेप्टिक टैंक का निर्माण उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में करना चाहिए।
पश्चिम दिशा को वरुण देव का निवास स्थान माना जाता है, इसलिए इसे चुनने से जल संबंधी सभी समस्याएं दूर रहेंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, अगर आप अपनी छत पर सीमेंटेड पानी की टंकी बनाना चाहते हैं तो दक्षिण-पूर्व दिशा सर्वोत्तम है।