Vastu tips : जानिए घर में शंख रखने से क्या फायदे होते हैं?

शंख रखना हिंदू घरों में बहुत शुभ माना जाता है। हमारे शास्त्रों में शंख का हमेशा से ही बहुत महत्व रहा है। बता दे की, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शंख फूंक कर की जाती थी। शंख में देवताओं का वास होता है। इसके मध्य में वरुण देव, पिछले भाग में ब्रह्मा जी तथा आगे के भाग में गंगा और सरस्वती का वास माना जाता है।
वास्तु के अनुसार शंख रखने के फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, शंख को घर में रखने से वास्तुदोष से मुक्ति मिलती है साथ ही धन और स्वास्थ्य में भी वृद्धि होती है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है तो उस कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। शंख आमतौर पर तीन प्रकार के होते हैं- दक्षिणावृत्ति शंख, मध्यमावृत्ति शंख और वामावृत्ति शंख।
दाहिने हाथ से पकड़े जाने वाले शंख को दक्षिणावृत्ति शंख कहते हैं। बता दे की, जिस शंख का मुख बीच में खुलता है उसे मध्यमवृत्ति शंख कहते हैं और बाएं हाथ से पकड़े जाने वाले शंख को वामवृत्ति शंख कहते हैं। इनमें से दक्षिणावृत्ति शंख को लक्ष्मी का कारक माना गया है। इसे घर में रखने से धन में समृद्धि आती है।
खोल के स्वास्थ्य लाभ
शंख बजाने से सकारात्मकता फैलती है, तनाव दूर होता है। यदि आपको हाई बीपी है तो शंख बजाने से भी आराम मिलता है इतना ही नहीं इससे पेट की एक्सरसाइज होती है और अगर आपको गैस की समस्या है तो भी दूर हो जाती है। शंख बजाने से हृदय बलवान होता है।