Vastu tips : पैसों की कमी से बचने के लिए घर में रखें ये सुरक्षित चीजें

हर कोई चाहता है कि उसके घर में कभी भी पैसों की कमी न हो और वह जीवन में सफल हो। जिसके लिए हर कोई खूब मेहनत भी करता है मगर इसके बावजूद भी उसे सफलता नहीं मिल पाती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मेहनत के साथ-साथ भाग्य का भी बहुत महत्व है। सबसे बढ़कर, संबंधित व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। इसलिए मां की कृपा पाने के लिए कुछ वास्तु उपाय अपनाना जरूरी है।
बता दे की, इन्हीं वास्तु उपायों में से एक है घर की तिजोरी को लेकर। आमतौर पर तिजोरी हर किसी के घर में होती है। मगर कई लोगों की आदत होती है कि वो इसे ऐसे ही खाली छोड़ देते हैं। मगर आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. घर की तिजोरी या अलमारी में कुछ पैसों के साथ कुछ चीजें भी जरूर रखनी चाहिए। घर में पैसों की कमी नहीं होगी. माता की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
कुबेर यंत्र
बता दे की, वास्तु शास्त्र में कुबेर यंत्र को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसे घर की तिजोरी या अलमारी में जरूर रखना चाहिए। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं होगी. जिसके अलावा आप श्री यंत्र भी रख सकते हैं।
हल्दी की गांठ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हल्दी की एक गांठ भी आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इसके लिए बस हल्दी की एक गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन की कमी नहीं होगी।
भोजपत्र
बता दे की, भोजपत्र को तिजोरी में रखना बहुत लाभकारी माना जाता है। जिसके लिए सबसे पहले लाल चंदन को पानी में घोल लें, फिर उसे स्याही की तरह इस्तेमाल करके मोर पंख की कलम बनाएं और अखंडित भोजपत्र पर 'श्री' लिखें। 'श्री' लिखकर इसे अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें।
आईना
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगा दर्पण भी नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। इसलिए तिजोरी के अंदर उत्तर दिशा की ओर एक दर्पण लटकाएं या छोटा दर्पण रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होगी।
लाल कपड़ा
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लाल कपड़े को देवी लक्ष्मी का वस्त्र माना जाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तिजोरी या अलमारी में लाल कपड़ा बांधकर रखें। इससे आय भी बढ़ेगी.