Vastu tips : घर में पूर्व दिशा में हरे रंग की चीजें रखें

वास्तु शास्त्र में आज जानिए हरे रंग की चीजों को किस दिशा में रखना चाहिए। बता दे की, हरी चीजों में हरी सब्जियां, फल, दालें, कपड़े, बिस्तर, सजावट आदि शामिल हो सकते हैं। यदि आप अपने घर में छोटा बगीचा या पार्क बनाना चाहते हैं तो किस दिशा में बनाना चाहिए। लाभकारी प्रभाव।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक हरे रंग से संबंधित चीजें पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है, जिसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है। साथ ही घर में हरी घास का एक छोटा बगीचा भी इन्हीं दिशाओं में से किसी एक दिशा में बनाना चाहिए।
हरा रंग और ये दोनों दिशाएं काष्ठ तत्व से संबंधित हैं। इसलिए हरी चीजों को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। हरी चीजें पूर्व दिशा में रखने से घर के बड़े बेटे की सफलता की गति हमेशा बढ़ती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, आग्नेय कोण में हरी वस्तु रखने से बड़ी कन्या को लाभ होता है। यह लगातार उसके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता है।