Vastu tips : घर के आग्नेय कोण में हरा रंग कराना माना जाता है शुभ, जानिए क्यों?
Updated: Jul 10, 2023, 15:15 IST

आज वास्तु शास्त्र में जानिए आग्नेय कोण में अलग-अलग रंगों का प्रयोग। आग्नेय कोण का तत्व लकड़ी है। यह व्यापार और विकास से संबंधित है। इसका असर शरीर पर भी पड़ता है.
बता दे की, यदि आपके नितंबों में कोई समस्या है तो वास्तु सुधार और आग्नेय कोण के सही रंग पर ध्यान देना चाहिए। इस दिशा का प्राकृतिक रंग हरा है। इस दिशा में हरा रंग करवाने से इस दिशा से संबंधित तत्वों का सही फल प्राप्त होता है।
गर्मियों के महीनों की शुरुआत में इस दिशा में पेंटिंग करवाना सबसे अच्छा माना जाता है। बता दे की, आग्नेय कोण का सहायक तत्व वायु है जो अग्नि को जलाने में सहायता करता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, सामान्यतः इसी कोने में रसोईघर या ड्राइंग रूम बनाने की व्यवस्था करनी चाहिए। घर की बड़ी बेटी का संबंध घर की इसी दिशा से होता है।