Vastu tips : घर में लगी पेंटिंग में घोड़ों का होना चाहिए रंग ऐसा !

आज वास्तु शास्त्र में जानिए घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति के रंग के बारे में। वैसे तो सभी रंगों के घोड़े प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं, मगर घर में तस्वीर या मूर्ति के लिए सफेद रंग के घोड़ों का चयन करना बेहतर होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, घोड़ा शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है और सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। यह अशांति को शांत करने वाला, शिक्षा प्राप्ति में सहायक और जीवन में सकारात्मकता का संचार करने वाला प्रतीक है।
यह हमारे मन और मस्तिष्क को शुद्ध करता है। यह हमें आध्यात्म से जोड़े रखने में सहायक है। इसलिए घर में सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। जिसके अलावा कुछ और भी अहम बातें हैं. चित्र में घोड़े अलग-अलग दिशाओं में दौड़ते हुए नहीं होने चाहिए।
बता दे की, सभी सामने की ओर आते हुए एक सीधी रेखा में होने चाहिए। मूर्ति रखते समय ध्यान रखें कि घोड़ा बिना लगाम का हो। घोड़े की चाल कभी भी बाधित नहीं होनी चाहिए। घोड़े की तस्वीर को दीवार पर लगाने के अलावा आप इसे अपने ऑफिस के डेस्कटॉप की स्क्रीन पर भी लगा सकते हैं।