Vastu tips : अपने टपकते हुए नलों को करवा लें ठीक क्योंकि ये बन सकता है गरीबी का कारण
Updated: Jul 21, 2023, 15:36 IST

आज वास्तु शास्त्र में जानिए टपकते नल के वास्तु दोष के बारे में। वास्तु के अनुसार अगर घर के किसी भी हिस्से में नल टपकता है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। घर का टपकता नल फिजूलखर्ची का सूचक है।
बता दे की, यदि घर के किचन का नल टपक रहा हो तो यह और भी बुरा है। क्योंकि रसोई में अग्नि का वास होता है और जहां आग और पानी एक साथ होते हैं वहां परेशानियां शुरू हो जाती हैं।
घर का कोई सदस्य बीमार हो सकता है, व्यापार में नुकसान हो सकता है या किसी टूट-फूट में धन की हानि हो सकती है। बता दे की, पानी के अत्यधिक बहाव से भी वरुण देव का दोष लगता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है।
ऐसी समस्याओं से बचने के लिए घर में लीक हो रहे नल को जल्द से जल्द ठीक करवा लें। इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने घर के वास्तु दोष को ठीक कर लेंगे।