Vastu tips : घर के मंदिर में करवाए ये कलर मिलेगा फ़ायदा !

आज वास्तु शास्त्र में जानिए पूजा घर यानी घर के मंदिर में रंग के चयन के बारे में। घर के शांत स्थानों में से एक में मंदिर भी शामिल है जहां हम आराम और शांतिपूर्ण वातावरण में आराम से बैठ सकते हैं। घर में मंदिर का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है।
बता दे की, सुबह के समय व्यक्ति दैनिक कार्यों को पूरा करने के बाद केवल भगवान के दर्शन के लिए ही जाता है और अगर वहां कोई ऐसा रंग होगा जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता हो या जो उस वातावरण के लिए उपयुक्त न हो तो भगवान की भक्ति में मन नहीं लगता है।
मंदिर के लिए आप जो रंग चुनें वह बहुत सौम्य और मानसिक शांति देने वाला होना चाहिए। वास्तु के अनुसार घर में मंदिर के लिए दीवारों पर हल्का पीला रंग सबसे शुभ माना जाता है।
जिसके अलावा आप मंदिर में लाल, गेरुआ या केसरिया रंग भी करवा सकते हैं। बता दे की, इस भाग में सकारात्मकता बनी रहे इसलिए फर्श पर हल्के पीले या सफेद रंग का पत्थर रखना अच्छा रहता है। इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने मंदिर के वास्तु दोष दूर कर लेंगे।