Vastu Tips:हर रोज शाम को करें ये काम, आर्थिक परेशानियां होंगी दूर!

J

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सब कुछ ठीक रहे और उसे नौकरी में भी तरक्की मिले। लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद व्यापार में तरक्की नहीं हो पाती। वहीं व्यापार में घाटा होने के कारण कई बार व्यक्ति को कर्ज भी लेना पड़ जाता है। ऐसे में आज हम कुछ आसान वास्तु उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप शाम के समय अपनाते हैं तो सभी तरह के वास्तु दोष दूर होने लगते हैं। साथ ही व्यापार में बढ़ोतरी होती है। शाम के समय आप ये उपाय अपना सकते हैं। 

वास्तु में तरक्की के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय 

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने व्यापार को बेहतर बनाने और तरक्की पाने के लिए शाम के समय दुकान और घर के सामने दीपक जरूर जलाएं क्योंकि इसे बहुत शुभ माना जाता है। वहीं ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा की ओर गाय माता की तस्वीर के साथ लक्ष्मी मां की तस्वीर लगाएं। ऐसा करने से आपके व्यापार में बढ़ोतरी होती है। ये वास्तु उपाय आपको व्यापार में सफलता दिलाने में मदद करेंगे।

 वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन गाय को दो रोटी खिलाएं। गाय को रोटी खिलाने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसलिए अगर आप व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो गाय माता को रोटी खिलाएं।

From Around the web