वास्तु टिप्स: आम के पत्तों से करें ये उपाय, कर्ज की समस्या से मिलेगी राहत

aa

सनातन धर्म में आम के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। इस पेड़ की पत्तियों से लेकर लकड़ी तक का उपयोग शुभ कार्यों में किया जाता है। आम के पत्तों के बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती. आम के पत्तों की मदद से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि मिलती है।
 
अगर आप लंबे समय से कर्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो 11 आम के पत्ते लें और उन्हें कच्चे सूत में लपेटकर शहद में डुबा लें। इसके बाद इन पत्तों को अशोक सुंदरी के शिवलिंग पर अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
 
पूजा के समय घर में आम के पत्तों से जल छिड़कें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक लाभ होगा।
 
यदि आप अपने जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं तो आम के पेड़ की जड़ों में पानी डालें और फिर पेड़ को प्रणाम करें। इस उपाय को करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी और जल्द ही सफलता के रास्ते खुल जाएंगे।

From Around the web