Vastu tips : घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बनी रसोई को न रंगवाएं इस रंग से !
May 12, 2023, 08:51 IST
आज वास्तु शास्त्र में जानिए किचन के रंग के बारे में और वास्तु के अनुसार इसे कैसे करना चाहिए। किचन का रंग कैसा होना चाहिए, यह समझना बहुत जरूरी है।
बता दे की, वास्तु शास्त्र में आग्नेय दिशा में किचन बनाना चाहिए, जिसे आग्नेय कोण भी कहा जाता है। इस दिशा का स्वामी ग्रह शुक्र है और देवता अग्नि हैं। किचन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए शुक्र ग्रह से संबंधित रंग का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहेगा।
सफेद या क्रीम रंग किचन के लिए सबसे शुभ रंग माना जाता है। यदि किचन में वास्तु दोष है तो किचन के आग्नेय कोण में भी लाल रंग का प्रयोग किया जा सकता है। इससे किचन का माहौल अच्छा बना रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इन रंगों के अलावा किचन में येलो, रोज पिंक, ऑरेंज और चॉकलेट कलर भी कर सकते हैं।