Vastu Tips: ये वस्तुएं शुक्रवार के दिन खरीदें

शुक्रवार के दिन खरीदें ये चीजें: शुक्र ग्रह को खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसके शुभ प्रभाव से आपको जीवन के सभी भौतिक सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। यही कारण है कि शुक्रवार का दिन शुक्र और महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। हम आपको कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। तो आइए देखें शुक्रवार के दिन घर में कौन सी वस्तुएं लाती हैं सौभाग्य...
शुक्रवार के दिन व्यापारियों को किताबें खरीदकर पश्चिम दिशा में रखनी चाहिए। फिर उसकी पूजा करनी चाहिए.
चांदी और पीतल के बर्तन खरीदकर ईशान कोण यानि उत्तर पूर्व दिशा में रखने चाहिए।
फ्रिज, ओवन आदि सामान खरीदकर पश्चिम उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
अपने घर की तिजोरी में 5 पीली कौड़ियां और 11 गोमती चक्र एक पीले कपड़े में बांध कर रखें।
इस दिन लक्ष्मी और गणपति की तस्वीर वाला सोने का सिक्का खरीदकर तिजोरी में रखना शुभ होता है।