Travel tips : ये शहर बसा है रेगिस्तान के बीच में, आप भी जरूर जाए यहाँ !

घूमने के लिए दुनियाभर में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जो किसी का भी मन मोह लेने में सक्षम हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि रेगिस्तान के बीच एक ऐसी भी जगह है जहां जाने के बाद आपका मन वापस नहीं लौटना चाहेगा। आपने रेगिस्तान में आज तक रेत ही रेत देखी होगी, मगर दक्षिण पेरू में एक शहर ऐसा है जो रेगिस्तान के बीच में बसा हुआ है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, यह शहर दक्षिण अमेरिका के ईसा रेगिस्तान में स्थित है और इस शहर का नाम हुआकाचिना है। यह शहर दक्षिण पेरू से लगभग 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
यह शहर केवल 200 मीटर के दायरे में स्थित है और इसकी आबादी केवल 100 है, मगर यहां के खूबसूरत दृश्यों को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। यहां जाकर आप बग्गी राइड और बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।
बता दे की, इस शहर के ठीक बीचोबीच एक तालाब है जो हमेशा पानी से भरा रहता है। बता दे की, 1940 में यह शहर बहुत प्रसिद्ध हुआ क्योंकि उस समय राजा और शेख शहर घूमने आया करते थे। 1990 के बाद, शहर को एक पर्यटक आकर्षण बना दिया गया।