Travel Tips: नहीं समझ आ रहा कि गर्मी की छुट्टियों में कहाँ जाए घूमने, तो हिमाचल की इन छिपी डेस्टिनेशंस का करें रूख

PC: Real Himachal
मई-जून में देश के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है। ऐसे में हर कोई पहाड़ों पर जाना चाहता है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां जाएं तो इस बार हिमाचल प्रदेश एक्सप्लोर करें। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की उन छुपी हुई जगहों के बारे में बताएंगे, जहां न तो ज्यादा भीड़ होती है और न ही लोग। यहां आप आराम से 4-5 दिन आराम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। उन जगहों के बारे में।
1) पराशर ऋषि आश्रम और बिजली महादेव के दर्शन करें
जब भी हिमाचल आएं तो अपनी यात्रा की शुरुआत इन दो मंदिरों से करें। यहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कुल्लू जाना होगा। यहां से मंडी पहुंचें। फिर आपको सीधे मंदिर के लिए लोकल बस मिल जाएगी। दोनों जगह एक दिन में घूमा जा सकता है।
2) बरोट घाटी एक्सप्लोर करें
बरोट घाटी हिमाचल की खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आपको कुल्लू की तरह कम कैफे और रेस्टोरेंट मिलेंगे। हालांकि, अगर आप प्रकृति की गोद में समय बिताना चाहते हैं तो यहां आना परफेक्ट रहेगा। बरोट पहुँचने के लिए सुबह मंडी या बिलासपुर से टैक्सी लें। यह सीधे स्टे तक जाती है। रास्ते में खूबसूरत नज़ारों का मज़ा लें। बरोट पहुँचकर होटल या होमस्टे में चेक इन करें। शाम को बरोट घाटी में उहल नदी के किनारे टहलें और ट्राउट फ़िश फ़ार्म देखें।
3) बरोट से राजगुंधा घाटी ट्रेक
बरोट से 50-60 किलोमीटर दूर स्थित राजगुंधा ट्रेक रोमांच पसंद करने वालों को पसंद आएगा। यहाँ आप 12-13 किलोमीटर तक ट्रेक कर सकते हैं। यह न तो बहुत मुश्किल है और न ही बहुत आसान। पूरे ट्रेक के दौरान आप देवदार के जंगल, झरने और खूबसूरत पहाड़ देख सकते हैं। राजगुंधा में कई होमस्टे भी उपलब्ध हैं। यहाँ का स्थानीय हिमाचली खाना ज़रूर चखें।
4) कोठी कोहर झरना
राजगुंधा ट्रेक से आते समय होमस्टे में जाने के बजाय कोठी कोहर झरना जाएँ। यह बहुत खूबसूरत है। आप यहाँ फ़ोटोग्राफ़ी का मज़ा ले सकते हैं।
5) बरोट से झटिंगरी
झटिंगरी में प्राचीन किला, मंदिर और आसपास के पहाड़ों के नज़ारे देखें। यहाँ ट्रैकिंग, फ़ोटोग्राफ़ी और स्थानीय संस्कृति का अनुभव लें।