Til Ke Laddu: मकर सक्रांति पर तिल के लड्डू उसे करें सबका मुंह मीठा, इस तरह बनाएं तिल के लड्डू....!!!

til

 नए साल का पहला त्यौहार मकर सक्रांति काफी महत्व रखता है। इस दिन तिल के लड्डू बनाकर खाने की परंपरा चली आ रही है। इसके साथ ही इस दिन पर तिल और गुड़ से जुड़े फूड आइटम भी बनाए जाते हैं। तमिलनाडु बच्चों को काफी पसंद आते हैं इसके साथ बड़े भी उसे बडे चाव से खाते है। ठंड के मौसम में तिल के लड्डू खाना हमारी सेहत के लिए भी अच्छा रहता है। यही कारण है कि मकर सक्रांति के पहले से ही बाजारों में तिल के लड्डू हमें मिल जाते हैं। इस बार आप मकर सक्रांति के दिन घर पर ही देख लड्डू बना रहे हैं और आपका यह पहला मौका है तो हम आपको इसका आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं।

 तिल के लड्डू बनाना बहुत आसान है। आप इस बताएं रेसिपी को फॉलो कर घर पर ही स्वादिष्ट तिल के लड्डू बना सकते हैं। एक बार बनाने के बाद इन्हें अच्छे से स्टोर या जाए तो यह काफी दिनों तक खराब नहीं होते।

black sesam

 तिल के लड्डू बनाने की सामग्री -:
तिल - 2 कप
गुड़ - 1 कप
काजू - 2 टेबल स्पून
बादाम - 2 टेबल स्पून
छोटी इलायची - 7 से 8 पिसी हुई
घी - 2 छोटी चम्मच

til ke laddu

 तिल के लड्डू बनाने की विधि -: तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर ले। इसके बाद कढ़ाई ले और उसे गर्म होने के लिए रख दें। जब कड़ाही गरम हो जाए तो उसमें तिल डाल दे। मीडियम आंच पर लगातार काची की सहायता से चलाते हुए तिल को लाइट ब्राउन होने तक भून लें। अब इस भुने हुए तिल को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। भुने हुए तिल में से आधे तिल निकाल कर उसे हल्का सा मिक्सी में दरदरा पीस ले।

 हम कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर उसे गर्म कर ले, जंगे गर्म होकर पूरी तरह से पिघल जाए तो उसमें गुड़ के टुकड़े डालिए और धीमी आंच पर गुड़ को पिघलने दीजिये। जब गुड पिघल जाए तो गैस को बंद कर दें गुड को ठंडा होने के लिए साइड में रख दें। जब गुड ठंडा हो जाए तो उसमें भुने हुए तिल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। इसके बाद इसमें काजू बादाम और इलायची पाउडर मिला दे। तब गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण रेडी है। इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दे।

 अब दोनों हाथों में थोड़ा सा भी लगाकर उन्हें चिकना कर लीजिए और तिल का मिश्रण लें और हथेलियों से दबा दबा कर गोल गोल लड्डू बनाते जाये। इन्हें अपने हिसाब से गोल बना ले। ऐसे ही करके एक-एक लड्डू तैयार कर ले। अब इन्हें खुली हवा में 4 से 5 घंटे के लिए रख दें। इस तरह मकर सक्रांति के लिए आप के तिल के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। अब इन्हें किसी हवा बंद डिब्बे में डाल कर अच्छे से रख दें ताकि है ज्यादा दिन तक चले।

From Around the web