Guruwar Upay: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में नहीं आएंगी परेशानियां
गुरुवार के उपाय: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में उन्नति और समृद्धि आती है। भगवान विष्णु को जगत का पालनकर्ता कहा जाता है।
Guruwar Upay: गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में उन्नति और समृद्धि आती है। भगवान विष्णु को जगत का पालनकर्ता कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और गुरुवार के उपाय आजमाने से जीवन में कोई परेशानी नहीं आती है। इस दिन किए गए उपाय बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें गुरुवार के दिन नहीं करना चाहिए। आइए जानें वे कौन से काम हैं जो गुरुवार के दिन नहीं करने चाहिए।
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम
इस दिन बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से घर में गुरु का वास होता है। इस दिन मन से सभी बुरे विचार त्याग कर भगवान के चरणों में अर्पित करना चाहिए। इस दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन साबुन का प्रयोग करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार को साबुन का प्रयोग करने से कुंडली का बृहस्पति खराब हो जाता है और घर से खुशियां चली जाती हैं।
गुरुवार के दिन पैसों के लेन-देन से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार को दिया गया कर्ज वापस नहीं होता है। वहीं दूसरी ओर अगर आपने आज किसी से उधार लिया है तो आपका कर्ज बढ़ सकता है। इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए इससे दिशाभंग होता है। गुरुवार के दिन नाखून काटना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की हानि होती है। इस दिन महिलाओं को बाल धोने की भी मनाही होती है। इससे कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है।
ये काम गुरुवार के दिन करें
गुरुवार की शाम को एक गुड़ और 7 साबुत हल्दी की गांठें और एक रुपये का सिक्का एक पीले कपड़े में बांधकर किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से अधूरी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती हैं।
इस दिन बृहस्पति देव को परिक्रमा देने से बृहस्पति के साथ-साथ सूर्य और मंगल भी सकारात्मक प्रभाव देते हैं। इसके प्रभाव से गुरुवार के दिन यह काम करने से आपके काम में कोई बाधा नहीं आएगी और काम आसानी से हो जाएगा।
गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। इसके अलावा अगर आप व्रत कर रहे हैं तो पीले फल खाएं।
गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान के बाद 'ॐ बृं बृहस्पते नम:' का जाप करने से धन में वृद्धि होती है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और ऐश्वर्य के प्रतीक हैं। इस दिन गुरुवार व्रत कथा भी पढ़ें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय बनता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
गुरुवार के दिन गाय को आटे में बेसन, गुड़ और हल्दी मिलाकर खिलाएं। इसके अलावा नहाते समय पानी में एक चुटकी हल्दी भी मिला लें। साथ ही इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार चने की दाल, केला, पीले वस्त्र किसी गरीब व्यक्ति को दान करना चाहिए।
गुरुवार के दिन किसी से उधार नहीं लेना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब हो सकती है, जिससे उसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।