Whatsapp में आए ये नए प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स, आज ही करें ट्राई

PC: INDIA TODAY
स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है, लेकिन सुरक्षित और प्राइवेट चैटिंग के लिए व्हाट्सएप द्वारा पेश किए गए नए फीचर्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। अपने डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए ये तीन सेटिंग्स तुरंत ऑन करें:
यूज़रनेम और हाइड फोन नंबर
अब नए लोगों से जुड़ने के लिए आपको अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं है। व्हाट्सएप में अपना यूनिक Username सेट करके आप बिना नंबर दिखाए भी किसी से सुरक्षित रूप से चैट शुरू कर सकते हैं।
पासकी से सुरक्षित करें लॉगिन:
बार-बार आने वाले एसएमएस ओटीपी (OTP) की जगह व्हाट्सएप ने Passkey फीचर चालू किया है। अब आप अपने फोन के बायोमेट्रिक fingerprint या Face Unlock की मदद से अकाउंट आसानी से और पहले से ज्यादा सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकते हैं।
चैट लॉक और सीक्रेट कोड :
अगर आप अपनी पर्सनल चैट छुपाना चाहते हैं, तो किसी भी चैट पर लॉन्ग प्रेस करके 'Lock Chat' चुनें। इसे खोलने के लिए एक कस्टम सीक्रेट कोड सेट करें, जिससे आपकी लॉक की गई चैट्स व्हाट्सएप के मुख्य होम पेज पर भी किसी को दिखाई नहीं देंगी।
