सर्दियों में ज्यादा ड्राई फ्रूट्स खाने से हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट, जानिए

ड्राइ फ्रूट

अगर आप सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही करें। क्‍योंकि बहुत ज्‍यादा ड्राई फ्रट्स खाने से कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं।  आइए जानें कि अधिक मात्रा में सूखे मेवे खाने से क्या दुष्प्रभाव होते हैं। 

ड्राई फ्रूट्स खाना


1. कब्ज, गैस और दस्त- सूखे मेवों के अत्यधिक सेवन से गैस, कब्ज या दस्त हो सकते हैं।
2. वजन बढ़ना- सूखे मेवों के अधिक सेवन से शरीर को अतिरिक्त कैलोरी मिलती है। इससे वजन बढ़ सकता है। 
3. दांत दर्द- कुछ सूखे मेवे शरीर में फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ाते हैं। जिससे दांत खराब हो जाते हैं। मसूड़े सूज सकते हैं।
4. चीनी बढ़ सकती है- सूखे मेवों के सेवन से शुगर बढ़ सकती है। इसमें प्राकृतिक शर्करा होती है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन शरीर में फ्रुक्टोज को बढ़ाता है और शर्करा के स्तर को बढ़ाता है।
5. पाचन पर प्रभाव- अगर पाचन क्रिया कमजोर हो तो सूखे मेवे को पचने में समय लगता है। सूखे मेवों के अधिक सेवन से पेट में दर्द और उल्टी हो सकती है। ज्यादा खाने से सिरदर्द हो सकता है।

ड्राई फ्रूट्स खाना

From Around the web