फोटो भेजते समय Quality नहीं होगी खराब , Telegram की ये Trick जरूर जानें

आजकल ज्यादातर लोग फोटो शेयर करने के लिए WhatsApp, Instagram और Telegram जैसे Apps का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फोटो भेजते समय कई बार उसकी क्वालिटी कम हो जाती है। अगर आप Telegram पर किसी फोटो को ओरिजिनल क्वालिटी में भेजना चाहते हैं, तो इसका आसान तरीका है। इसके लिए आपको फोटो को सामान्य Image की तरह नहीं, बल्कि फाइल के रूप में सेंड करना होगा।
Telegram पर ओरिजिनल क्वालिटी में फोटो कैसे भेजें?
सबसे पहले अपने फोन में Telegram ओपन करें और उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट में जाएं, जहां आप फोटो भेजना चाहते हैं।
अब नीचे दिखाई देने वाले Attachment/Paperclip Icon पर टैप करें। इसके बाद गैलरी से फोटो चुनने के बजाय File वाले विकल्प को सेलेक्ट करें।
अब गैलरी या इंटरनल स्टोरेज में जाकर वह फोटो चुनें जिसे आप ओरिजिनल क्वालिटी में भेजना चाहते हैं। फोटो सिलेक्ट करने के बाद Send बटन पर Tap कर दें।
इस तरीके से फोटो सामान्य इमेज की तरह कंप्रेस नहीं होती और उसकी Original File को शेयर किया जाता है। इससे फोटो की Resolution, Details और Quality काफी हद तक वैसी ही रहती है जैसी आपके फोन में मौजूद ओरिजिनल फोटो की होती है।
ध्यान रखें कि Original फोटो की File Size बड़ी हो सकती है। इसलिए इसे भेजने में ज्यादा Internet Data लग सकता है और Receiver के फोन में भी ज्यादा Storage इस्तेमाल होगा।
