Tech Tips: स्लो हो गया है फोन? बिना पैसे खर्च किए ऐसे बढ़ाएं स्मार्टफ़ोन की RAM, रॉकेट जैसी हो जाएगी स्पीड

pc: prabhat khabar
आजकल स्मार्टफोन का इस्तेमाल मल्टीटास्किंग, हैवी गेमिंग और फोटो-वीडियो एडिटिंग के लिए काफी बढ़ गया है। ऐसे में कई बार 4GB या 6GB RAM वाले स्मार्टफोन धीमे चलने लगते हैं या ऐप्स बार-बार क्रैश होने लगते हैं। फोन हैंग होने की स्थिति में लोग अक्सर नया स्मार्टफोन खरीदने की सोचने लगते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल ज्यादातर एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में एक ऐसा सीक्रेट फीचर आता है, जिसकी मदद से आप बिना एक भी रुपया खर्च किए अपने फोन की RAM बढ़ा सकते हैं?
क्या है Virtual RAM फीचर?
स्मार्टफोन कंपनियां अब फोन्स में 'Virtual RAM' या 'RAM Expansion' फीचर दे रही हैं। यह तकनीक आपके फोन की खाली इंटरनल स्टोरेज (Internal Storage) के एक हिस्से को अस्थायी रूप से RAM की तरह इस्तेमाल करती है। इससे बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स एक साथ खुले रह सकते हैं और फोन हैंग नहीं होता।
फोन में RAM बढ़ाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अपने स्मार्टफोन की Settings में जाएं।
नीचे स्क्रॉल करें और About Phone या System/Device Details ऑप्शन पर टैप करें।
यहाँ आपको RAM या Memory Expansion का विकल्प दिखाई देगा।
इस विकल्प पर क्लिक करें और RAM Expansion का टॉगल बटन ऑन (ON) कर दें।
अपनी जरूरत के हिसाब से 2GB, 4GB या 8GB तक अतिरिक्त RAM चुनें।
सेटिंग्स सेव करने के लिए फोन को एक बार Restart (रीबूट) करें।
इस फीचर का इस्तेमाल करते समय ध्यान दें
वर्चुअल रैम ऑन करने के लिए आपके फोन में पर्याप्त Internal Storage (खाली जगह) होनी चाहिए। अगर आपके फोन की स्टोरेज पहले से ही 90% तक भरी हुई है, तो पहले फालतू की फाइल्स और ऐप्स डिलीट करके स्पेस खाली कर लें, तभी यह फीचर सही तरीके से काम करेगा।
