Tech Tips: मोबाइल डेटा बार-बार हो जाता है खत्म? बस इन ट्रिक्स को करें फॉलो, नहीं रहेगी कोई चिंता

d

pc: Gizbot Hindi

आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल कॉलिंग से ज्यादा इंटरनेट चलाने के लिए किया जाता है। सोशल मीडिया, YouTube, OTT, वीडियो कॉल और ऑनलाइन गेमिंग जैसी चीजों में मोबाइल डेटा तेजी से खर्च हो सकता है। अगर आपके फोन का इंटरनेट डेटा समय से पहले खत्म हो जाता है, तो कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप डेटा की खपत को कम कर सकते हैं।

Data Usage सबसे पहले चेक करें

फोन की सेटिंग्स में जाकर देखें कि सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा है। कई बार कुछ ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और बिना इस्तेमाल किए भी इंटरनेट डेटा खर्च करते रहते हैं। ऐसे ऐप्स की पहचान करके उनकी बैकग्राउंड डेटा परमिशन बंद की जा सकती है।

Video Streaming की क्वालिटी कम करें

YouTube, Instagram, Facebook और OTT प्लेटफॉर्म पर हाई-क्वालिटी वीडियो देखने से काफी डेटा खर्च होता है। मोबाइल डेटा पर वीडियो देखते समय क्वालिटी को Auto या कम रिजॉल्यूशन पर रखने से डेटा की खपत कम की जा सकती है।

Auto-Update बंद रखें

Google Play Store और अन्य ऐप्स के ऑटोमैटिक अपडेट मोबाइल डेटा का काफी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप अपडेट के लिए Wi-Fi को प्राथमिकता देना बेहतर है। इससे मोबाइल डेटा बचाने में मदद मिलेगी।

WhatsApp का Data Usage कम करें

WhatsApp पर आने वाली फोटो, वीडियो और फाइलें अपने आप डाउनलोड होने से भी डेटा जल्दी खत्म हो सकता है। WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर Media Auto-Download को केवल Wi-Fi तक सीमित कर सकते हैं।

Background Data पर लगाएं रोक

जिन ऐप्स का आप कम इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए Background Data बंद कर दें। इससे ऐप्स आपके फोन में बैकग्राउंड में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Data Saver Mode ऑन करें

Android फोन में मौजूद Data Saver फीचर मोबाइल डेटा की खपत को कम करने में मदद करता है। इसे ऑन करने के बाद कई ऐप्स का बैकग्राउंड इंटरनेट इस्तेमाल सीमित हो जाता है।

From Around the web