Tech Tips: कहीं आपके फोन में Spy App है या नहीं? इस तरह आसानी से करें पता

pc: today.ucsd.edu
आजकल स्मार्टफोन में हमारी निजी जानकारी, फोटोज, मैसेज , कॉन्टेक्ट्स और बैंकिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में अगर फ़ोन में कोई Spy App या संदिग्ध एप्लीकेशन मौजूद हो, तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप अपने फोन में मौजूद संदिग्ध ऐप्स को चेक कर सकते हैं।
इंस्टॉल किए गए ऐप्स की लिस्ट चेक करें
सबसे पहले अपने Phone की Settings खोलें और Apps या Applications वाले विकल्प में जाएं। यहां आपको Phone में Installed सभी Apps की List दिखाई देगी। ध्यान से देखें कि कोई ऐसा App तो मौजूद नहीं है जिसे आपने खुद Install नहीं किया।
अगर कोई अनजान ऐप दिखाई देता है, तो उसका नाम सर्च करके उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। हालांकि, किसी सिस्टम ऐप को बिना जानकारी के डिलीट न करें, क्योंकि इससे Phone के काम करने में समस्या आ सकती है।
ऐप की परमिशन जरूर चेक करें
Spy App की पहचान करने के लिए Permissions भी महत्वपूर्ण हैं। Settings में जाकर किसी संदिग्ध App की Permissions Check करें। अगर कोई सामान्य ऐप बिना जरूरत के कैमरा, माइक्रोफोन, लोकेशन, कॉन्टैक्ट्स या मैसेज की परमिशन मांग रहा है, तो सावधान रहें।
जरूरत न होने पर आप उसकी परमिशन को Deny कर सकते हैं।
बैटरी और इंटरनेट डेटा यूसेज देखें
अगर Phone की बैटरी अचानक तेजी से खत्म होने लगी है या इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल सामान्य से ज्यादा हो रहा है, तो इसकी वजह कोई बैकग्राउंड ऐप भी हो सकता है। Settings में जाकर Battery और Data Usage की जानकारी चेक करें और देखें कि कौन-सा ऐप ज्यादा बैटरी या डेटा इस्तेमाल कर रहा है।
फोन को हमेशा अपडेट रखें
अपने Phone का Operating System और Security Updates हमेशा समय पर इंस्टॉल करें। अनजान Sources से ऐप्स डाउनलोड करने से बचें और केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही Applications इंस्टॉल करें।
