Tech: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर अपनी पर्सनल जानकारी को ऐसे करें हाइड, कोई नहीं कर पाएगा ट्रैक

ee

PC: Navbharatlive

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ ही पर्सनल जानकारी लीक होने और ऑनलाइन ट्रैकिंग का खतरा भी बढ़ गया है। अनजाने में हमारी प्रोफाइल फोटो, फोन नंबर और लोकेशन हर किसी को दिखाई देती है, जिसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। अपनी प्राइवेसी सुरक्षित रखने के लिए इन आसान सेटिंग्स को तुरंत बदलें।

1. व्हाट्सएप प्राइवेसी सेटिंग्स
प्रोफाइल और लास्ट सीन छुपाएं: Settings > Privacy में जाएं और Last Seen, Profile Photo व About को 'My Contacts' या 'Nobody' पर सेट करें।

ग्रुप सुरक्षा: अनजान लोगों को जोड़ने से रोकने के लिए Groups को 'My Contacts' पर सेट करें।

कॉल के दौरान आईपी एड्रेस छुपाएं: Settings > Privacy > Advanced में जाकर 'Protect IP address in calls' ऑन करें।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन: Settings > Account > Two-step verification में जाकर 6 अंकों का पिन सेट करें।

2. इंस्टाग्राम प्राइवेसी सेटिंग्स
प्राइवेट अकाउंट: प्रोफाइल मेनू में जाकर Settings and privacy > Account privacy से 'Private account' ऑन करें, ताकि केवल आपके चुनिंदा फॉलोअर्स ही पोस्ट देख सकें।

एक्टिविटी स्टेटस बंद करें: Messages and story replies > Show activity status को ऑफ करें ताकि आपका ऑनलाइन होना कोई न देख सके।

ऑफ-मेटा ट्रैकिंग रोकें: अन्य ऐप्स पर डेटा ट्रैकिंग रोकने के लिए Accounts Center > Your activity off Meta technologies में जाकर एक्टिविटी डिस्कनेक्ट करें।

3. फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग्स
प्रोफाइल लॉक करें: अपनी प्रोफाइल पर जाकर तीन डॉट्स पर क्लिक करें और 'Lock Profile' चुनें। इससे आपकी पोस्ट सिर्फ दोस्तों को दिखेंगी।

कॉन्टैक्ट इन्फो छुपाएं: Settings & Privacy > Settings > How people find and contact you में जाकर अपनी फ्रेंड लिस्ट, ईमेल और फोन नंबर को 'Only Me' करें।

सर्च इंजन से हटाएं: इसी सेक्शन में गूगल या अन्य सर्च इंजन पर प्रोफाइल लिंक होने के विकल्प को Off कर दें।

From Around the web