लोन पर लें LPG सिलेंडर, वो भी बिना ब्याज के, हर महीने देने होंगे सिर्फ 100 रुपए, जानें कैसे उठाएं फायदा

dd

PC: ABP LIVE

बढ़ती महंगाई के दौरान घर के गैस सिलेंडर के खर्च का बोझ कम करने के लिए भारत पेट्रोलियम (BPCL) यानी 'भारतगैस' अपने कस्टमर्स के लिए एक खास स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम के तहत अब कस्टमर्स को गैस सिलेंडर रिफिल कराने के लिए सीधे बिना ब्याज के माइक्रो लोन मिलेगा। 'भारतगैस' ने इस स्कीम का नाम 'बाय नाउ, पे लेटर' रखा है। भारतगैस ने अपने ऑफिशियल 'X' (ट्विटर) हैंडल से इस स्कीम के बारे में जानकारी दी है।

गैस रिफिल कराते समय कस्टमर को 600 रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस पैसे को चुकाते समय एक भी रुपये का ब्याज नहीं लगेगा। साथ ही, इस पैसे को सिर्फ 100 रुपये प्रति महीने की किश्तों में बदला जा सकता है। यह स्कीम कम आय वाले परिवारों और उन कस्टमर्स को आर्थिक राहत देगी जो त्योहारों के मौसम में एक बार में पूरी रकम नहीं चुका पाते हैं।

बाय नाउ, पे लेटर स्कीम कम आय वाले परिवारों और सही समय पर आने वाली आर्थिक तंगी के समय बड़ी राहत देगी। अगर आपको गैस रिफिलिंग में पैसे की दिक्कत आ रही है, तो आप तुरंत 600 रुपये तक का माइक्रो लोन ले सकते हैं। इस लोन पर कस्टमर से कोई एक्स्ट्रा इंटरेस्ट नहीं लिया जाएगा (Interest-Free Loan)।

600 रुपये का यह लोन 'Buy Now, Pay Later' के प्रिंसिपल पर आधारित है। कस्टमर एक बार में पूरा पेमेंट करने के बजाय 600 रुपये की यह रकम हर हफ़्ते 100 रुपये की आसान किश्तों में चुका सकेंगे। जब सिलेंडर की ज़रूरत होगी, तो एक बार में पूरा पेमेंट करने की टेंशन कम हो जाएगी। यह सुविधा OneAgro Fintech Private Limited के साथ पार्टनरशिप में उपलब्ध है।

'भारतगैस' की इस स्कीम का फ़ायदा कैसे उठाएं?

अगर आपको अचानक LPG गैस सिलेंडर की ज़रूरत पड़ जाए और आपके पास इसके लिए ज़रूरी ₹600 एक बार में देने के लिए पैसे न हों, तो चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। इस भारतगैस माइक्रो फाइनेंस स्कीम का फ़ायदा उठाने के लिए, आपको भारतगैस डिस्ट्रीब्यूटर (गैस एजेंसी/डीलर) से कॉन्टैक्ट करना चाहिए। गैस एजेंसी आपको इस लोन की अवेलेबिलिटी, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और अप्लाई करने के तरीके के बारे में डिटेल में जानकारी देगी।

From Around the web