पैसे की समस्या से जूझ रहे है? PPF अकाउंट पर सस्ता लोन पाएं; इंटरेस्ट रेट और ज़रूरी नियम जानें!

pc: tv9
PPF अकाउंट पर लोन लेने के लिए सरकार के कुछ खास नियम हैं। यह लोन अकाउंट खोलने के तीसरे फाइनेंशियल ईयर से लेकर छठे फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक ही लिया जा सकता है। इसमें आपको PPF पर मिलने वाले इंटरेस्ट से सिर्फ 1 परसेंट ज़्यादा इंटरेस्ट देना होता है। अर्जेंट फाइनेंशियल ज़रूरत के समय यह सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है।
पैसों की ज़रूरत किसी को भी कभी भी अचानक आ सकती है। इसके लिए हर व्यक्ति के पास इमरजेंसी फंड तैयार होना चाहिए, लेकिन जिनके पास इमरजेंसी फंड नहीं होता। ऐसे में वे बैंक से पर्सनल लोन लेने की सोचते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लोन ऑप्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आप कम इंटरेस्ट रेट पर ही लोन ले सकते हैं। अगर आपने PPF स्कीम में इन्वेस्ट किया है, तो आप यहाँ से भी लोन लेकर अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकते हैं। आज हम आपको सिर्फ PPF लोन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं डिटेल में जानकारी।
PPF अकाउंट से लोन की सुविधा
PPF अकाउंट खुलते ही इन्वेस्टर लोन की सुविधा का फायदा नहीं उठा सकता। इसके लिए एक पीरियड तय किया गया है। इस स्कीम के तहत, अकाउंट खोलने के तीसरे फाइनेंशियल ईयर से लेकर छठे फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक ही लोन लिया जा सकता है। लोन अमाउंट के बारे में
PPF में लोन अमाउंट की बात करें तो लोन अमाउंट अभी के बैलेंस के आधार पर नहीं, बल्कि अप्लाई करने से पहले के दो फाइनेंशियल ईयर के आखिर में मौजूद बैलेंस के आधार पर तय होता है। नियमों के मुताबिक, उस बैलेंस के ज़्यादा से ज़्यादा 25% तक लोन लिया जा सकता है। ऐसे में कई बार इन्वेस्टर को बहुत कम लोन अमाउंट मिलता है।
PPF अकाउंट लोन इंटरेस्ट रेट
PPF लोन का सबसे बड़ा फायदा इसका कम इंटरेस्ट रेट है। पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के मुकाबले इस पर इंटरेस्ट बहुत कम है, जो 8.10 परसेंट है। वहीं, यह लोन आपके अपने डिपॉजिट के आधार पर दिया जाता है। ऐसे में इसका प्रोसेस काफी आसान है।
PPF पर लिया गया लोन लंबे समय तक नहीं रखा जा सकता। आम तौर पर, लोन मिलने की तारीख से अगले महीने की पहली तारीख से 36 महीने के अंदर मूलधन चुकाना होता है, जिसके बाद एक तय ब्याज भी देना होता है। अगर लोन समय पर नहीं चुकाया जाता है, तो ज़्यादा ब्याज देना पड़ सकता है। साथ ही, दूसरा PPF लोन लेने के लिए पहले लिया गया लोन चुकाना ज़रूरी है।
